लेटेस्ट न्यूज़

जब संसद में बोल रहे थे अखिलेश तो पीछे महिला सांसदों संग क्या बात कर खिलखिला पड़ीं डिंपल?

Akhilesh & Dimple Yadav News: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज यानी बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने निचले सदन के नवविर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी. अखिलेश ने ओम बिरला को बधाई देने के साथ-साथ उम्मीद जताई कि उनका अंकुश विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष पर भी रहेगा तथा निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh & Dimple Yadav News: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज यानी बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने निचले सदन के नवविर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी. अपने तकरीबन 4 मिनट लंबे भाषण में अखिलेश यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में कई बाते कहीं. अखिलेश ने ओम बिरला को बधाई देने के साथ-साथ उम्मीद जताई कि उनका अंकुश विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष पर भी रहेगा तथा निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं होगी. आज सदन में गौर करने वाली बात यह थी कि जब अखिलेश भाषण दे रहे थे, तब पीछे बैठीं उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद कई मौकों पर हंसती और मुस्कुराती नजर आईं.