लेटेस्ट न्यूज़

कोविड-19 के नए उप-वेरिएंट JN.1 से बचने के लिए लखनऊ के KGMU में की गई ये तैयारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के नए उपवेरिएंट JN.1 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और सभी मेडिकल संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं. KGMU समेत सभी संस्थान तैयार हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: कोविड-19 के नए उपवेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की कोविड स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में अभी किसी तरह की घबराहट की स्थिति नहीं है, लेकिन वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी जरूरी है.