लेटेस्ट न्यूज़

2027 के विधानसभा चुनाव में बाहुबली मदन भैया का क्या होगा, एक बार फिर जीत पाएंगे खतौली सीट?

UP Kiska: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. आरएलडी-बीजेपी गठबंधन, सपा की रणनीति, मदन भैया की स्थिति और जातीय गणित के बीच जानिए किसका पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENT

Khatauli Assembly Seat
Khatauli Assembly Seat
social share
Google CTA

Khatauli Vidhan Sabha 2027: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता का थर्मामीटर रही है. यह वही सीट है जहां कभी अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर एक ऐसा जादुई चुनावी फॉर्मूला तैयार किया था जिसने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद उभरे बीजेपी के अजेय रथ को उपचुनाव में रोक दिया था. लेकिन आज खतौली की सियासत पूरी तरह करवट ले चुकी है. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अब बीजेपी के पाले में है जबकि समाजवादी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की राहें जुदा हैं. 'यूपी किसका के इस खास विश्लेषण में आज हम डिकोड करेंगे कि आरएलडी के पाला बदलने के बाद खतौली का समीकरण क्या मोड़ ले रहा है और यहां के मौजूदा बाहुबली विधायक मदन भैया का भविष्य क्या होने वाला है.