Amethi News: करंट बना काल, 11000 वोल्ट लाइन के स्टे तार में उतरा करंट, तीन भैंसों की मौत, किसान को दो लाख का नुकसान
Amethi Accident News: 11000 वोल्ट लाइन के स्टे तार में करंट उतरने से अमेठी में किसान की तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

करंट बना काल, 11000 वोल्ट लाइन के स्टे तार में उतरा करंट, तीन भैंसों की मौत, किसान को दो लाख का नुकसान
Amethi News: जनपद के जामो थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया. हरगांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से जुड़े स्टे तार में करंट उतर आने से किसान की तीन भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में किसान को करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
