Amethi News: पानी पहुंचने से पहले ही लूट गई योजना! जल जीवन मिशन की टंकी से लाखों के उपकरण चोरी, दो माह बाद भी खाली हाथ पुलिस
Amethi Water Tank Theft case: जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना त्रिलोकपुर में शुरू होने से पहले ही झटका खा गई. पानी की टंकी से लाखों रुपये के सोलर पैनल, जनरेटर और अन्य उपकरण चोरी हो गए. दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है. ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है.
ADVERTISEMENT

पानी पहुंचने से पहले ही लूट गई योजना! जल जीवन मिशन की टंकी से लाखों के उपकरण चोरी, दो माह बाद भी खाली हाथ पुलिस
Amethi Water Tank Theft case: थाना रामगंज क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी से लाखों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी होने के मामले का करीब दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस की धीमी जांच को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
