लेटेस्ट न्यूज़

IRCTC: यूपी के 13 जिलों से गुजरेगी ये खास ट्रेन, बेहद कम खर्च में 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का मौका

सावन-भादो के दौरान धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए IRCTC ने उत्तर प्रदेश से दो भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किए हैं. गोरखपुर से चलने वाली इन ट्रेनों में दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों, चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराई जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

Indian Railway: अगर आप इस सावन और भादो के महीने में किसी शानदार और धार्मिक यात्रा पर निकलने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए स्पेशल पैकेज लेकर आया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दो बड़े टूर पैकेजों की घोषणा की है.