मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटिंग से 12 घंटे पहले ये क्या खेल होने लगा? सपा ने पोस्ट की चौंकाने वाली बात
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Milkipur By-Election countdown
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि उनके नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रेड कार्ड दिया जा रहा है. पार्टी ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है.