लेटेस्ट न्यूज़

क्या राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की में घायल होकर अस्पताल में एडमिट हुए BJP के 2 सांसद? पूरा मामला जानिए

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर गुरुवार को संसद भवन में पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच गर्मा गर्मी हो गई. इस दौरान सांसदों के बीच धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Rahul Gandhi News: भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर गुरुवार को संसद भवन में पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच गर्मा गर्मी हो गई. इस दौरान सांसदों के बीच धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई. आपको बता दें कि भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर उन्हें धक्का देने का आरोप लगाया है. इस घटना के चलते दोनों भाजपा सांसद घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है. वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को राहुल गांधी ने बेबुनियाद बताया है.