UPTak Baithak Logo

PM मोदी के UP+Yogi नारे पर अखिलेश का तंज, कहा- ये योगी नहीं, आज से इनका नाम अनुपयोगी बिष्ट

यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों में नेताओं के बीच एक दूसरे पर भारी पड़ने की होड़ लगी हुई है. हर किसी के पास जुमलों और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों में नेताओं के बीच एक दूसरे पर भारी पड़ने की होड़ लगी हुई है. हर किसी के पास जुमलों और नारों की लंबी फेहरिश्त है, जो एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही है. इसी की बानगी शनिवार को यूपी में देखने को मिली. शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के लिए एक नया नारा निकाला. पीएम ने कहा कि यूपी प्लस योगी (UP + Yogi), बहुत हैं उपयोगी. इस नारे के सामने आने के कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव ने इसकी भी काट पेश कर दी.