लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की 9 सीटों पर हुए चुनाव के बाद फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान, इतनी सीटें जीत रही समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है. 20 नवंबर को हुई वोचिंग के बीच समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर प्रशानिक मशीनरियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and yogi adityanath
Akhilesh Yadav and yogi adityanath
social share
google news

Uttar Pradesh By election Satta Bazar Predictions: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है. 20 नवंबर को हुई वोचिंग के बीच समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर प्रशानिक मशीनरियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. 9 सीटों में कई जगहों पर घमासान की नौबत देखने को मिली. कटेहरी सीट पर तो बवाल इतना बढ़ा कि वहां के सपा प्रत्याशी ने चुनाव रद्द करने की मांग ही कर दी है. अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से कर दी. इसके बाद चुनाव आयोग ने यूपी के कुछ पुलिस अफसरों को सस्पेंड भी कर दिया. खैर इस भारी हंगामे वाले चुनाव की वोटिंग अंततः समाप्त होने के बाद अब तमाम एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं. इस बीच राजस्थान के मशहूर सट्टा बाजार, फलौदी सट्टा बाजार ने भी अपना आकलन पेश किया है.