लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार के पहले बजट को मायावती ने घिसा-पिटा और जनता की आंख में धूल झोंकने वाला बताया

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को विधानसभा में पेश वर्ष 2022-23 के बजट को ‘घिसा-पिटा’…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को विधानसभा में पेश वर्ष 2022-23 के बजट को ‘घिसा-पिटा’ और जनता की आंख में धूल झोंकने वाला करार दिया है.

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट प्रथम दृष्टया घिसा पिटा है.

उन्होंने कहा, “यूपी सरकार का बजट प्रथम दृष्टया वही घिसापिटा व अविश्वनीय तथा जनहित एवं जनकल्याण में भी खासकर प्रदेश में छाई हुई गरीबी, बेरोजगारी व गड्ढायुक्त बदहाल स्थिति के मामले में अंधे कुएं जैसा है, जिससे यहां के लोगों के दरिद्र जीवन से मुक्ति की संभावना लगातार क्षीण होती जा रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में थोड़े अच्छे दिन लाने के लिए कथित डबल इंजन की सरकार द्वारा जो बुनियादी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए थे, वे कहां किए गए. स्पष्टतः नीयत का अभाव है तो फिर वैसी नीति कहां से बनेगी. जनता की आँख में धूल झोंकने का खेल कब तक चलेगा?”

गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार 2.0 ने गुरुवार को 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है.

Uttar Pradesh Budget 2022: CM योगी ने इसे सबसे बड़ा बजट बताया, रेवेन्यू बढ़ने की वजह भी बताई