लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो?’

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में शाह ने रविवार, 26 दिसंबर को कासगंज में बीजेपी की ‘जन विश्वास यात्रा’ के तहत एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला.