लेटेस्ट न्यूज़

केशव मौर्य ने आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया, मायावती के इस फैसले का किया स्वागत

शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj News) पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने साल 1975 में आज के ही दिन यानी 25 जून…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj News) पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने साल 1975 में आज के ही दिन यानी 25 जून को देश में लगाई गई इमरजेंसी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 का दिन आजादी के बाद लोकतंत्र के लिए काला दिन है, क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद जो कुछ हुआ था. वह एक काला अध्याय है.

उन्होंने कहा, “आपातकाल देश पर एक काला धब्बा है. आपातकाल लोगों की आजादी को कब्जे में करने का एक प्रयास था.” डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दिन को आपातकाल दिवस के रूप में मना रही है.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी कभी-कभी लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन उनका क्या इतिहास रहा है, यह उन्हें याद करना चाहिए. आज का दिन देश के इतिहास में काला दिन है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.”

उन्होंने कहा, “देश की उज्जवल कीर्ति पर कांग्रेस द्वारा आज के दिन काला धब्बा लगाया गया. यही वजह है कि लगभग पूरा देश आज कांग्रेस मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है.”

वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा,

द्रौपदी मुर्मू एक गरीब और आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने जो देश और समाज की सेवा की है, वह ऐतिहासिक रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे नेता सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दें.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर एक पॉजिटिव माहौल है और लगातार उनके पक्ष में माहौल और मजबूत हो रहा है.

इसके अलावा आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद कल यानी 26 जून को होने वाली मतगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों सीटों पर बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि उपचुनाव के परिणाम बीजेपी के खाते में ही आएगा.

Video: केशव प्रसाद पर इस कदर हमलावर हुए आजम खान कि वो भी बोल गए जो उन्होंने कहा ही नहीं