लेटेस्ट न्यूज़

आखिर ये चल क्या रहा है यूपी में...योगी के मंत्री संजय निषाद ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! उठाया ये बड़ा मुद्दा

Uttar Pradesh News : एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की भर्ती में आरक्षण के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंत्री संजय निषाद ने यूपी में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

ADVERTISEMENT

संजय निषाद
संजय निषाद
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक तरफ बीजेपी यूपी में अपने कम सीटें को लेकर मंथन कर रही है तो दूसरी तरफ उसके सहयोगी पार्टी के नेता अपने ही सरकार पर सवालिया निशान लगा रहे हैं. एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की भर्ती में आरक्षण के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंत्री संजय निषाद ने यूपी में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. यूपी तक से बात करते हुए संजय निषाद ने आरक्षण से लेकर बुलडोजर के मामले तक पर सवाल उठा दिया है.