लेटेस्ट न्यूज़

ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर हलचल के बीच कुशीनगर MLA पीएन पाठक ने क्या दे दिया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को जवाब?

सवालों के घेरे में आई इस बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशीनगर के फाजिलनगर से बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने एक्स पर लिखा ब्राह्मण समाज को जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं.

ADVERTISEMENT

Brahmin meeting in lucknow
Brahmin meeting in lucknow
social share
google news

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी. विपक्षी खेमे से लेकर सोशल मीडिया तक इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. सियासी हलचल इतनी तेज हुई कि इसे सत्ता के भीतर किसी बड़े बदलाव या असंतोष के संकेत के तौर पर देखा जाने लगा. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस तरह की बैठक को लेकर सख्त चेतावनी दी थी.अब इन तमाम सवालों और अटकलों के बीच कुशीनगर के फाजिलनगर से बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.