लेटेस्ट न्यूज़

UPPET: राहुल गांधी ने ट्रेन की भीड़ वाली तस्वीर ट्वीट की, योगी ऑफिस से मिला ये जवाब

UPSSSC PET 2022 Update: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 15-16 अक्टूबर को UP PET-2022 का आयोजन किया जा रहा है. यूपी सरकार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPSSSC PET 2022 Update: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 15-16 अक्टूबर को UP PET-2022 का आयोजन किया जा रहा है. यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 37 लाख से अधिक कैंडिडेंट्स ने आवेदन किया है. हालांकि, एग्जाम सेंटर दूर होने की वजह से काफी कैंडिडेट्स परेशान हैं और अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर होने की बात कहकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.