लेटेस्ट न्यूज़

भगवान राम-कृष्ण के अस्तित्व को कांग्रेस नकारती रही, आस्था के साथ खिलवाड़ किया: सीएम योगी

UP Samachar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. त्रिपुरा की एक रैली में यूपी के सीएम…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Samachar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.

त्रिपुरा की एक रैली में यूपी के सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस ने आस्था के हमेशा खिलवाड़ साथ किया है. भगवान राम, भगवान कृष्ण के अस्तित्व को कांग्रेस नकारती रही. आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले राममंदिर,रामसेतु का विरोध करते रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के मामले रोज सामने आते थे. अब कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.” सीएम योगी ने कहा, “आज विकास योजनाएं तीव्र गति से बढ़ रही हैं, तो कांग्रेस अब कम्युनिस्टों के साथ मिलकर आ गई है.”

UP Politics: बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा था कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है.

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा था, “योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते….वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.”

कार्यक्रम में मौजूद एक महिला ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो ‘धर्म की आंधी’ चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? सूत्रों का कहना है कि इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था, “आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है. यह धर्म नहीं है. मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है. हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं. कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ.”

राहुल गांधी ने CM योगी को बताया था ‘ठग’, अब केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर यूं बोला हमला