लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में होगा अब बड़ा गेम, CM योगी के सामने होंगे शिवपाल! उपचुनाव के लिए अखिलेश ने बिछाया जाल

यूपी में उपचुनाव में बड़ा मुकाबला! सीएम योगी और शिवपाल आमने-सामने होंगे. अखिलेश यादव ने रणनीति तैयार कर ली है. क्या होगा परिणाम? जानें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Picture: Shivpal Yadav, CM Yogi, Akhilesh Yadav
Picture: Shivpal Yadav, CM Yogi, Akhilesh Yadav
social share
google news

UP Political News: यूपी में जल्द ही होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. ऐसे में इन 10 सीटों को जिम्मेदारी पार्टियों ने अपने नेताओं को सौंप दी है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर की कटेहरी और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का जिम्मा अपने ऊपर लिया है. वहीं, बड़ा गेम खलेते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने कटेहरी की जिम्मेदारी शिवपाल यादव तो मिल्कीपुर सीट का प्रभारी अवधेश प्रसाद को बनाया है. वहीं, फूलपुर सीट का प्रभार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिला. अखिलेश यादव ने दूसरे बड़े दलित चेहरे इंद्रजीत सरोज फूलपुर की जिम्मेदारी सौंप दी है. ऐसे में मिल्कीपुर-कटेहरी और फूलपुर यह तीनों सीटें सीएम योगी और डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा से जुड़ गई हैं.