यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव की पूरी टाइमलाइन आई सामने, कब क्या क्या हो सकता है विस्तार से समझिए
आज का यूपी: पंचायत चुनाव की संभावित टाइमलाइन आई सामने.25 मार्च को हाई कोर्ट में रिपोर्ट देगी सरकार, अप्रैल में आएगी वोटर लिस्ट.वाराणसी गंगा इफ्तार विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान-'कमाई का जरिया बनाने से गंगा की पवित्रता खतरे में.'
ADVERTISEMENT

Panchayat Chunav Update
Aaj Ka UP: यूपी की राजनीति में इन दिनों दो बड़े मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं. पहला पंचायत चुनाव का वह संभावित शेड्यूल जो अब धरातल पर उतरता दिख रहा है.दूसरा, वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार का आयोजन. जहां पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 25 मार्च को हाई कोर्ट में जवाब दाखिल करने और अप्रैल तक मतदाता सूची के प्रकाशन का दावा किया है. वहीं काशी में हुए इफ्तार विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इस घटना के लिए सरकार द्वारा गंगा को कमाई का जरिया बनाने को जिम्मेदार ठहराया है.