अपने पति की हत्या और करवरिया की AK-47 का किस्सा रो-रोकर सुनाती रहीं विजमा यादव, देखते रहे योगी!
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला विधायक विजमा यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है.
ADVERTISEMENT

sp mla vijama yadav
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला विधायक विजमा यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है. प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से सपा विधायक विजमा यादव ने विधानसभा में सीएम योगी के सामने कहा कि, मेरी और मेरे परिवार की हत्या हो कराई जा सकती है. सदन में उन्होंने कहा कि, 'मेरे पति विधायक थे. उनके साथ 3 लोग की हत्या हुई. दिनदहाड़े AK 47 चलाने वालों को बरी किया गया. कल हमारी भी हत्या हो सकती है.'