लेटेस्ट न्यूज़

SP Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणापत्र, शिक्षा-रोजगार और किसान पर किए ये बड़े ऐलान

यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणापत्र. शिक्षा, रोजगार और किसानों को लेकर किए ऐसे बड़े ऐलान जो बदल सकते हैं सियासी समीकरण. जानिए मेनिफेस्टो की सबसे खास बातें जो हर वोटर के लिए जानना जरूरी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

SP Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) आज 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया. संविधान दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 'जन-मन का मैनिफेस्टो' पेश किया. इसे 'सत्ताईस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र' टैगलाइन दी गई है.

इस घोषणापत्र में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, किसान, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था समेत कुल 21 विषयों पर बड़े वादे किए गए हैं.

1. युवा एवं रोजगार: 5 सालों में 25 लाख सरकारी नौकरियां और अन्य क्षेत्रों में 2-3 करोड़ रोजगार, ग्रेजुएट्स को रोजगार मिलने तक ₹5,000 मासिक पोषण भत्ता, एक परीक्षा वाली भर्ती 3 महीने और बहु-चरणीय भर्ती 6 महीने में पूरी करना, पेपर लीक पर अधिकारियों-मंत्रियों की जवाबदेही, वार्षिक भर्ती कैलेंडर, MSME से 2032 तक 1 करोड़+ नौकरियां, शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम और अग्निवीरों को राज्य पुलिस/विभागों में रोजगार.

2. शिक्षा: विशेष राज्य शिक्षा नीति, बंद 26,000 प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलना, 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप, स्कूलों में वाईफाई, शिक्षा पर GSDP का 6% खर्च, 1 साल में रिक्त पदों पर नियुक्ति, आउटसोर्सिंग/अनुबंध नियुक्तियां बंद करना और शिक्षामित्रों का मानदेय ₹5,000 बढ़ाना.

3. सामाजिक न्याय: प्रदेश में जातिगत जनगणना, 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित व पीडीए को 50% आरक्षण, आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व, दलित स्टार्टअप फंड, दलित विकास परिषद व ST बोर्ड का गठन, ₹5 में 'समाजवादी कैंटीन' और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण अधिनियम व वृद्धाश्रम/क्लब.

4. कृषि और ग्रामीण विकास: सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी, आलू-प्याज-टमाटर आदि के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति, किसानों की कर्ज माफी, गन्ना भुगतान 24 घंटे में करने के लिए ₹15,000 करोड़ का कॉर्पस फंड, रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़, सिंचाई व ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं (300 यूनिट) को मुफ्त बिजली और न्यू विलेज क्लस्टर.

5. महिला-केंद्रित विकास: महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, निशुल्क शिक्षा और समान अवसरों पर विशेष जोर; महिला सशक्तिकरण के लिए विस्तृत घोषणापत्र अलग से जारी करने की घोषणा.

6. स्वास्थ्य: राज्य स्वास्थ्य नीति 2027, सरकारी अस्पतालों में गरीबों व पीडीए को मुफ्त इलाज, BPL परिवारों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, सभी 18 मंडलों व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लखनऊ के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज और डॉक्टर-नर्स-पैरामेडिक्स की रिक्तियां भरना.

7. कानून व्यवस्था: अपराध, हेट क्राइम और दंगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, जमीनी कब्जे रोकने के लिए विशेष STF, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण, पुलिसकर्मियों के कार्य घंटे तय करना, साप्ताहिक छुट्टी व आवास, 1090 व 112 को मजबूत करना और 1 साल में गांव-कस्बों में CCTV व ड्रोन निगरानी.

8. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME): MSME सेक्टर को बढ़ावा, टाइम-बाउंड सिंगल विंडो/सिंगल रूफ क्लीयरेंस, नई औद्योगिक नीति 2027, औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करना और स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करना.

9. समाजवादी डिजिटल पॉलिसी: प्रमुख शहरों को AI और IT हब बनाना, गांवों व शहरों में वाईफाई जोन, प्रशासन-शिक्षा-स्वास्थ्य-कृषि में AI का व्यापक उपयोग और यूपी को AI क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प.

10. व्यापार एवं वाणिज्य: व्यापार सुरक्षा आयोग का गठन, बाजारों में विशेष पुलिस गश्त और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना.

11. श्रमिक सशक्तिकरण: 'डायल 1890' मजदूर पावर लाइन, प्रवासी मजदूर कार्ड योजना, समान कार्य के लिए समान वेतन का संवैधानिक अधिकार, ₹5 में समाजवादी थाली और निर्माण श्रमिकों व बुजुर्ग कारीगरों को ₹40,000 पेंशन व ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा.

12. पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर: सभी तहसील मुख्यालयों को 4-लेन से जोड़ना, गांवों को पक्की सड़कों व आंतरिक सड़कों को RCC से बनाना तथा गांव-शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति.

13. शहरी विकास: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 24x7 जल आपूर्ति, ड्रेनेज व ट्रैफिक सुधार, ग्रीन फील्ड टाउनशिप, वायु प्रदूषण नियंत्रण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करना और रिवर फ्रंट विकास.

14. जल, पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण: प्रमुख नदियों की सफाई, साइकिल हाईवे नेटवर्क, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन, ईको टूरिज्म और स्टेट वाइल्ड लाइफ रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना.

15. पर्यटन एवं संस्कृति: पर्यटन को प्राथमिकता, हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म प्रशिक्षण संस्थान और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक शहरों को 'हेरिटेज आर्क' के रूप में विकसित करना.

16. गवर्नेस: भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, 73वें व 74वें संविधान संशोधन के तहत स्थानीय निकायों को सशक्त करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, आउटसोर्सिंग समाप्त करना, लोक सेवा वितरण अधिनियम, आउटकम बजटिंग, ई-ऑफिस और घर-घर सेवाएं पहुंचाना.

17. महंगाई पर नियंत्रण: लोहिया जी की परिकल्पना के तहत 'दाम बांधो' नीति और बाजार लागू करना, कालाबाजारी-जमाखोरी पर कार्रवाई और स्कूल फीस व अस्पताल खर्चों की सीमा तय करना.

18. रक्षा बल: सीमा पर तैनात सैनिकों, अधिकारियों व उनके परिवारों/जमीन की सुरक्षा, शहीदों को पेंशन व बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्टैम्प ड्यूटी में छूट और अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए सेवा से निकलने वाले अग्निवीरों को राज्य पुलिस/अन्य पदों में रोजगार.

19. अल्पसंख्यक कल्याण: अल्पसंख्यकों की जान-माल की सुरक्षा व हेट क्राइम की रोकथाम, उच्च शिक्षण संस्थानों में आबादी के अनुपात में भागीदारी, अल्पसंख्यक आय व कल्याण गठन, कारीगरों को ₹40,000 पेंशन व ₹10 लाख बीमा और बुनकरों को बिजली सब्सिडी.

20. खेल: 3 विश्वस्तरीय स्टेडियम, 10 स्पोर्ट्स कॉलेज और फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी व टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए विशेष स्पोर्ट्स लीग.

21. अधिवक्ता: अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम, युवा अधिवक्ताओं को वजीफा/आर्थिक मदद, ग्रुप हाउसिंग व कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, तहसील अदालतों में चैंबर और महिला अधिवक्ताओं के बच्चों के लिए देखभाल केंद्र.

22. मीडिया: पत्रकारों व मीडियाकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा व सामाजिक सुरक्षा नीति, तहसीलों में मीडिया सुविधा केंद्र, नोएडा व लखनऊ में मीडिया कन्वेंशन सेंटर और यूट्यूबर्स व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के कल्याण के लिए नीति.
 

ये भी पढ़ें: राजा भैया की जनसत्ता दल ने 2027 चुनाव के लिए पहली सूची कर दी जारी, इन 3 सीटों पर उतारे कैंडिडेट