लेटेस्ट न्यूज़

राहुल जी आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं…कांग्रेस नेता के ऐलान पर स्मृति ईरानी का पलटवार

लोकसभा चुनाव होने में करीब दो साल का वक्त है पर उत्तर प्रदेश में उसका असर अभी से देखने को मिलने लगा है. चुनाव के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लोकसभा चुनाव होने में करीब दो साल का वक्त है पर उत्तर प्रदेश में उसका असर अभी से देखने को मिलने लगा है. चुनाव के असर का अंदाजा राजनेताओं के तल्ख होते बयानों से भी लगाया जा सकता है. एक समय कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी सीट पर भाजपा ने 2019 में अपना परचम लहराया था. इस सीट पर हार की टीस अबतक कांग्रेस नेताओं में देखी जा सकती है. वहीं सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) ने अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. वहीं स्मृति ईरानी इस पर पलटवार भी किया.