AMU में चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में हंगामा...छात्र ने लगाए ये आरोप, समर्थकों से हुई धक्का-मुक्की
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में शुक्रवार को टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होने पहुंचे थे.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में शुक्रवार को टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होने पहुंचे थे. यह कार्यक्रम उनके लिए मुस्लिम समुदाय के बीच एक और संदेश देने का मौका था. इस दौरान एएमयू छात्र अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनसे सवाल करने की कोशिश की. इस बीच हालात इतने बिगड़ गए कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई.
