लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी के पोस्ट ने गठबंधन को लेकर दिया ये हिंट

Akhilesh Reaction on Rahul Post: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी के ट्वीट ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. जानिए कमाल अख्तर के इस्तीफे, रुचि वीरा विवाद, ओपी राजभर के तंज और सपा के शक्ति प्रदर्शन के सियासी मायने.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and Rahul
Akhilesh and Rahul
social share
google news

Aaj ka UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सियासत के कई रंग देखने को मिले. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की महज तीन लाइनों की एक शुभकामना ने यूपी की राजनीति में बड़ा संदेश दे दिया है. राहुल गांधी का यह ट्वीट उन कांग्रेसी नेताओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है जो आगामी चुनावों में सीटों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे. इसके साथ ही मुरादाबाद मंडल में गुटबाजी को शांत करने के लिए अखिलेश यादव द्वारा कमाल अख्तर पर किए गए बैलेंसिंग एक्ट और पार्टी दफ्तर में हुए भव्य जश्न की पूरी कहानी आज की इस रिपोर्ट में.