आखिरी बार सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव संग कब नजर आए थे प्रतीक? तब अपर्णा भी थीं संग
Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक भावुक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनका एक पुराना वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
ADVERTISEMENT

प्रतीक यादव शादी में शामिल होने पहुंचे थे
Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक भावुक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनका एक पुराना वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के साथ सैफई में एक पारिवारिक समारोह में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. प्रतीक यादव के निधन के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं.