पल्लवी पटेल ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर BJP को यूं घेरा, बोलीं- दलित-पिछड़ों का शोषण हो रहा
अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता और समाजवादी पार्टी से सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने जातिगत जनगणना को लेकर मीडिया से बात की. जानें उन्होंने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Pallavi Patel News: अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता और समाजवादी पार्टी से सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने जातिगत जनगणना को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि ‘सदन में अगर जातिगत जनगणना के मुद्दे उठाने नहीं दिए जाएंगे और उस पर चर्चा नहीं होगी तो हमलोग आखिर सदन में हैं ही क्यों?’ पल्लवी पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना पर चर्चा के लिए उन्होंने अपना निजी विधेयक पेश किया था. ऐसे में वह चाहती हैं कि जातिगत जनगणना पर चर्चा सुनिश्चित की जाए क्योंकि जब भी इसपर प्रश्न उठाया जाता है तो सरकार का जवाब नहीं आता है.