लेटेस्ट न्यूज़

बिना बताए 2002 बैच के यूपी काडर के IAS समीर वर्मा गायब... 6 महीने से हैं लापता, कहां हैं अभी और क्या हुआ उनको?

उत्तर प्रदेश कैडर के 2002 बैच के IAS समीर वर्मा अक्टूबर 2025 से बिना अनुमति गायब हैं. सचिव नियोजन के पद पर कार्यभार न संभालने और अनधिकृत अवकाश को लेकर शासन ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

IAS Sameer Verma
IAS Sameer Verma
social share
google news

उत्तर प्रदेश शासन ने 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर वर्मा की लंबी अनुपस्थिति को बेहद गंभीरता से लिया है. प्रशासनिक हलकों में उस समय खलबली मच गई जब यह बात सामने आई कि समीर वर्मा अक्टूबर 2025 से बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लापता हैं. उन्होंने अपनी नई तैनाती पर अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, जिसे सेवा नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है.