मोदी सरकार को हुए 11 साल पर अखिलेश यादव ने मांगा 20 वर्ष का हिसाब, खुद बताई ये वजह
नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है. लेकिन इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है. लेकिन इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने केंद्र और राज्य सरकार के 20 साल के शासन का हिसाब मांगा है. उन्होंने दिल्ली और लखनऊ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा, रोजगार, निवेश, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक खामियों को लेकर भी तीखा हमला किया है.