लेटेस्ट न्यूज़

BJP में कोई नहीं ले रहा था हार की जिम्मेदारी तो सोनम किन्नर ने इस्तीफा देकर दिया विस्फोटक बयान

यूपी में भाजपा को मिली हार के बाद से संगठन और सरकार के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने एक बड़ा कदम उठाया है.

ADVERTISEMENT

Sonam Kinnar
Sonam Kinnar
social share
google news

Sonam Kinnar News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. यूपी में भाजपा को मिली हार के बाद से संगठन और सरकार के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने एक बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि उन्होंने अपने पद इस्तीफा दे दिया है. सोनम के अनुसार, चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफे की पेशकश की है.