UPTak Baithak Logo

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद, अखिलेश की सपा का मिला साथ!

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है. लखनऊ केजीएमयू के बाहर मंत्री संजय निषाद और सपा नेता धरने पर बैठे. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

sanjay nishad and samajwadi party leader rajpal kashyap protest
संजय निषाद, राजपाल कश्यप और मुकेश सहनी धरने पर बैठे (Photo-ITG)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार सहनी की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. हत्या के विरोध में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) एक साथ नजर आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ में धरना दिया. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है.