मायावती के जन्मदिन पर पहली बार नजर आए उनके छोटे भतीजे, कौन हैं ईशान आनंद?
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मालूम हो कि 15 जनवरी को बसपा चीफ मायावती के जन्मदिन के खास मौके पर मंच पर उनके दो भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद की उपस्थिति ने राजनीतिक हलचल मचा दी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में मायावती और उनके दोनों भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद
Ishaan Anand News: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मालूम हो कि 15 जनवरी को बसपा चीफ मायावती के जन्मदिन के खास मौके पर मंच पर उनके दो भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद की उपस्थिति ने राजनीतिक हलचल मचा दी. आकाश आनंद पहले से ही बसपा में एक उभरते हुए नेता के रूप में देखा जा रहे हैं, वहीं अब उनके छोटे भाई ईशान के पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आने पर कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है.