लेटेस्ट न्यूज़

मायावती ने इमरान मसूद पर साधा निशाना, INDIA गठबंधन के साथ जाने की संभावनाओं को फिर नकारा

Imran Masood and Mayawati News: पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता इमरान मसूद को पार्टी से बाहर निकालने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
google news

Imran Masood and Mayawati News: पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता इमरान मसूद को पार्टी से बाहर निकालने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने फिर उनपर निशाना साधा है. इमरान मसूद के बहाने मायावती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया है. मायावती ने इसी दौरान एक बार फिर यह भी साफ किया है कि उनकी पार्टी विपक्ष के INDIA गठबंधन का साथ नहीं देने जा रही है. पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि मायावती मुंबई में होने वाली विपक्ष के INDIA अलायंस की बैठक से पहले गठबंधन को लेकर संपर्क में हैं. अब मायावती ने इन सभी तरह की चर्चाओं पर एक बार फिर विराम देने का काम किया है.