सपा के आपराधिक तत्वों से BJP ने मुझे बचाया…इस कांड का जिक्र कर मायावती ने कांग्रेस को ये सब सुनाया
UP News: बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर बड़ा सियासी प्रहार किया है. मायावती ने 1995 से लेकर कांशीराम की बीमारी और गेस्ट हाउस कांड को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और उससे सवाल पूछे हैं.
ADVERTISEMENT

BSP Mayawati
UP Politics: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती इन दिनों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर काफी हमलावर हैं. कभी वह सपा को निशाने पर लेती हैं तो कभी कांग्रेस पर तीखा हमला करती हैं. अब एक बार फिर बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर बड़ा सियासी प्रहार किया है. मायावती ने 1995 से लेकर कांशीराम की बीमारी और गेस्ट हाउस कांड को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और उससे सवाल पूछे हैं.