लेटेस्ट न्यूज़

भतीजे सत्यम से थे रीना के संबंध, पति धीरेंद्र ने देखा तो उसके साथ किया कांड, फिर कानपुर पुलिस के साथ खेला गजब खेल

UP News: कानपुर में 11 मई के दिन धीरेंद्र नामक दलित शख्स की हत्या हुई. उसकी पत्नी रीना ने पड़ोसी कीर्ति यादव और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगा दिया. राजनीतिक दल भी आ गए और मौके पर खूब हंगामा हुआ. पुलिस ने आरोपियों को जेल में डाल दिया. मगर पुलिस ने जांच बंद नहीं की. अब इस केस में सनसनीखेज बात पता चली.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur Crime, Kanpur Crime news, Kanpur police, Kanpur news, kanpur viral news, up news, up crime, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर क्राइम न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर पुलिस
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स की हत्या हुई. शख्स की पत्नी ने हत्या का आरोप 2 पड़ोसियों पर लगा दिया. खूब हंगामा हुआ और हत्याकांड को लेकर बवाल हुआ. पुलिस ने दोनों को जेल भी भेज दिया. मगर अब 7 दिन बाद इस केस में नया मोड़ आया और पुलिस ने मृतक शख्स की पत्नी को ही गिरफ्तार कर लिया. दरअसल पत्नी ने ही अपने पति को पीट-पीटकर मार डाला था. पुलिस ने सिर्फ मृतक की पत्नी ही नहीं बल्कि उसके भतीजे को भी गिरफ्तार किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि मृतक की पत्नी के अपने भतीजे से ही संबंध थे. इसलिए ही दोनों ने मिलकर शख्स की हत्या कर डाली थी. महिला अपने प्रेमी भतीजे के साथ ही रहना चाहती थी.