ताबीज से गला घोंटा, जगह-जगह दांत से काटा…कानपुर की मनीषा ने अपने ही 4 साल के बेटे को मार दिया! वजह हिला कर रख देगी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ जाने के लिए अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. महिला ने बच्चे के गले में बंधे ताबीज के धागे से गला घोंट दिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur crime news
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ जाने के लिए अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. महिला ने बच्चे के गले में बंधे ताबीज के धागे से गला घोंट दिया. इतना ही नहीं उसने बच्चे के शरीर और चेहरे पर दांतों से कई जगह काटा और फिर शव को चादर में लपेटकर दादा के बगल में लिटा दिया. इस क्रूर वारदात ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.