लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी किया ये गाना, पोस्टर में दिखीं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका

मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक नया गाना 'सिंदूर की ललकार' ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.

ADVERTISEMENT

Manoj Tiwari song sindoor ki lalkaar release
Manoj Tiwari song sindoor ki lalkaar release
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक नया गाना रिलीज किया है. मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक नया गाना 'सिंदूर की ललकार' ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. इसका संगीत सूरज विश्वकर्मा ने तैयार किया है और सुरभि तिवारी ने इसे प्रोड्यूस किया है जो हर हिंदुस्तानी के दिल को छू रही है.