लेटेस्ट न्यूज़

मायावती की पार्टी BSP ने जम्मू-कश्मीर में भी लड़ा था चुनाव, जान लीजिए कि इनको टोटल कितने वोट मिले 

BSP in Jammu and Kashmir election: अपनी सबसे मजबूत जमीन उत्तर प्रदेश में लगातार हाशिये पर जा रही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में भी झटका लगा है.

ADVERTISEMENT

Picture: Akhilesh Yadav & Mayawati
Picture: Akhilesh Yadav & Mayawati
social share
google news

BSP in Jammu and Kashmir election: अपनी सबसे मजबूत जमीन उत्तर प्रदेश में लगातार हाशिये पर जा रही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में भी झटका लगा है. सीट जीतने की बात तो छोड़ दीजिए बीएसपी को इन दोनों जगहों में से कहीं भी अपने प्रदर्शन से कोई छाप छोड़ने में भी कामयाबी नहीं मिली है. खासकर जम्मू-कश्मीर में तो बीएसपी का चुनावी प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जब विधानसभा चुनावों का ऐलान हुआ था तो पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यहां अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. मायावती ने पोलिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर के दलित मतदाताओं से अपील की थी कि वो कांग्रेस और बीजेपी, दोनों को छोड़कर बसपा को वोट करें. पर इस अपील का कोई असर होता नजर नहीं आया.