लेटेस्ट न्यूज़

सपा कार्यालय में ऐसा क्या कर रहे थे विधायक अब्बास अंसारी? मऊ पुलिस के एक्शन पर भड़कर पत्रकारों को दिया ये चौंकाने वाला जवाब

MLA Abbas Ansari News: मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी एक बार फिर कानूनी रुप से घिरते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

ABBAS ANSARI NEWS
ABBAS ANSARI NEWS
social share
google news

Abbas Ansari News: मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी एक बार फिर कानूनी रुप से घिरते नजर आ रहे हैं. मऊ जिला पुलिस अब विधायक अब्बास अंसारी को कानूनी नोटिस भेजने की पूरी तैयारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि अब्बास अंसारी ने पूर्व में जिला प्रशासन को बिना कोई सूचना दिए मऊ जनपद की सीमा में तीन बार प्रवेश किया है, जो कि सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा उन्हें दी गई अनुमति और शर्तों का सीधा-सीधा उल्लंघन है. दरअसल, अब्बास अंसारी पिछले कुछ दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र मऊ में लगातार सक्रिय हैं और उनके इस दौरों को लेकर अब मऊ पुलिस सख्त रुख अपनाने जा रहा है.