लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: BJP को अपने गढ़ में मात देने के लिए अखिलेश ने बदली रणनीति, कर रहे ये काम

Mainpuri Byelection 2022: अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में अपने प्रचार का अंदाज़ बदल दिया है. इसबार चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव का फोकस दलित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection 2022: अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में अपने प्रचार का अंदाज़ बदल दिया है. इसबार चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव का फोकस दलित ओबीसी ब्राह्मण और ठाकुर बिरादरी पर है. अखिलेश यादव दलित और ओबीसी कार्यकर्ताओं को सभा मे नाम लेकर बुला रहे हैं. उनसे पुराने संबंधों को भरी सभा मे याद कर रहे हैं, नेताजी के संबंधों को याद कर रहे हैं. अखिलेश यादव का फोकस ही इस बार दलित,ओबीसी, ब्राह्मण और ठाकुर है क्योंकि उन्हें मालूम है कि यादव और मुसलमान तो 100 फीसदी उनके साथ हैं. अखिलेश ज्यादातर सभायें दूसरी जातियों में कर रहे हैं.