लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह से की मुलाकात, उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया था. साधना गुप्ता का आज यानी रविवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस बीच खबर मिली है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर शोक प्रकट किया है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ देर में साधना गुप्ता की अंतिम यात्रा पिपरी घाट के लिए रवाना होगी.