केशव मौर्य का दावा- वो BJP में शामिल होने के लिए मिले, फिर अखिलेश ने हंसते हुए दिया ये जवाब
उत्तर प्रदेश की राजनीति में केशव प्रसाद मौर्य के एक दावे और अखिलेश यादव के जवाब को लेकर चर्चा तेज है. मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव उनसे बीजेपी में शामिल होने की बात करने के लिए मिले थे, जबकि अखिलेश ने कहा कि उनके संपर्क में कोई नहीं है और उनसे कोई संपर्क नहीं कर सकता.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने नई चर्चा छेड़ दी है. केशव मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव उनसे मिलने आए थे और बीजेपी में शामिल होने की बात कर रहे थे. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उनके संपर्क में कोई नहीं है और उनसे कोई संपर्क भी नहीं कर सकता. अखिलेश ने ये जवाब हंसते हुए अंदाज में दिया.
