कभी धनजंय सिंह का खास था प्रमोद यादव फिर बहुबली की पत्नी के खिलाफ लड़ा चुनाव, अब गोली मारकर की गई हत्या
उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव (Pramod Yadav) को बदमाशों ने गोली मार दी.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव (Pramod Yadav) को बदमाशों ने गोली मार दी. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. भाजपा के नेता प्रमोद कुमार यादव गांव के अपने घर से बाहर निकले थे. अपनी गाड़ी में सवार होकर वह किसी काम से जा रहे थे. इस दौरान ही बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी.