सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन को किया गया हाउस अरेस्ट, मस्जिद विवाद के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन!
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Iqra Hasan House Arrest News
Iqra Hasan House Arrest News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है. बताया गया कि वह सहारनपुर जाने के लिए अपने कैराना स्थित आवास से निकल रही थीं, तभी रात में भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर पहुंच गया. पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. इसके बाद सांसद को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया. इकरा हसन का कहना है कि वह सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मिलना और क्षेत्र की जनता की आवाज उनके सामने रखना चाहती थीं.

