लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के दरवाजे पर हुई बेइज्जती नहीं भूल पा रहे हैं इमरान मसूद, किस बात का है गुस्सा?

Imran Masood on Akhilesh: सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी जीत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की वजह से हुई. उनके बयान से यूपी में इंडिया गठबंधन की अंदरूनी खींचतान फिर चर्चा में आ गई.

ADVERTISEMENT

Imran Masood and Akhilesh Yadav
Imran Masood and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों सहारनपुर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद सुर्खियों में हैं. अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले इमरान मसूद के तेवरों से ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने राज्य में इंडिया गठबंधन की डोर को कमजोर करने की कसम खा ली हो. मसूद ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिससे गठबंधन के भीतर की रार खुलकर सामने आ गई है. उनका साफ कहना है कि उनकी जीत में अखिलेश यादव या सपा का कोई योगदान नहीं है. वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर जीते हैं. ऊपर से भले ही राहुल और अखिलेश के बीच सब कुछ ठीक दिखे. लेकिन जमीन पर इमरान मसूद के सुर कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.