लेटेस्ट न्यूज़

'मैं IAS अधिकारी हूं’ कहकर बरेली की साधना ने अभिषेक संग लिए 7 फेरे, फिर जो हुआ जानकर हिल जाएंगे!

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला पर खुद को IAS अधिकारी बताकर युवक से शादी करने, लाखों के जेवर हड़पने, 40 लाख रुपये मांगने और पति की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Fake IAS Marriage Fraud
Bareilly Fake IAS Marriage Fraud (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Bareilly Fake IAS Marriage Fraud: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने फर्जी पहचान के जरिए शादी से जुड़े मामलों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. यहां एक महिला पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बताकर युवक से शादी करने, लाखों रुपये के जेवर अपने कब्जे में लेने, 40 लाख रुपये की मांग करने और विरोध करने पर पति की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य नामजद लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.