लेटेस्ट न्यूज़

मुझसे हमबिस्तर होने की डिमांड की... कौन हैं दीपाली तिवारी जिन्होंने महोबा BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर लगाए ये बड़े आरोप

Mahoba BJP Controversy: महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले गलत व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में मोहनलाल कुशवाह और दीपाली तिवारी
तस्वीर में मोहनलाल कुशवाह और दीपाली तिवारी
social share
google news

Mahoba BJP Controversy: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए. दीपाली का दावा है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर हमबिस्तर होने का अनैतिक दबाव बनाया गया और बात न मानने पर धमकी दी गई. वहीं जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताया है. यह मामला अब पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय तक पहुंच गया है, जहां दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी है.