लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर निशा कांड के बाद सीएम योगी की ओर से ये बड़ी सौगात लेकर पहुंचे ओपी राजभर!

गाजीपुर की बेटी की मौत के बाद सरकार ने परिवार को ₹5,00,000 की आर्थिक मदद और जमीन का पट्टा दिया. न्याय की भी मांग उठी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

गाजीपुर के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत के बाद उपजे आक्रोश और तनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार की सुध ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता व अन्य राहत सामग्री प्रदान की है.