एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद भाई ने कर दिया बड़ा खुलासा, खोल दिया ये राज!
Salim Vastik Arrested: 31 साल पुराने मर्डर केस में उम्रकैद की सजा पाए सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने लोनी से गिरफ्तार किया. शामली में रहने वाले भाई ने कहा कि हमारा उससे कोई वास्ता नहीं है.
ADVERTISEMENT

Salim Vastik Arrested: "गलत आदमी का साथ देना भी गुनाह है, इसलिए हमने सालों पहले उससे नाता तोड़ लिया था." यह कहना है शामली के रहने वाले मुजफ्फर हसन का जो दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सलीम वास्तिक के सगे भाई हैं. एक्स मुस्लिम नाम से मशहूर और 31 साल पुराने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए सलीम वास्तिक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया.