बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: बर्थडे पार्टी में केक लगाने पर मारे गए 3 लड़कों की अंतिम यात्रा में दिखी पुलिस की इतनी भीड़
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी गिरफ्तार किए जा रहे हैं. परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार देर रात हुई एक ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि देखते ही देखते तीन युवाओं की जान चली गई. जब एक ही घर से तीन अर्थियां उठीं तो कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया.