प्रयागराज में सगी मां से अफेयर के शक में हैवान पिता ने बेटे को दी मौत, उसकी पूरी खौफनाक कहानी अब पता चली
ADVERTISEMENT
Prayagraj Murder News: प्रयागराज के करेली में पप्पू जायसवाल ने अपने 18 साल के बेटे प्रियांशु की बेरहमी से हत्या कर दी. नशेड़ी पिता को पत्नी और बेटे पर अवैध संबंधों का शक था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
Prayagraj Murder News: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. एक कलयुगी पिता ने अपने ही 18 वर्षीय जवान बेटे की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसे अपनी पत्नी और बेटे के बीच 'अवैध संबंधों' का शक था. नशे में धुत पिता ने पहले बेटे को जहर दिया और फिर सोते समय उसे मौत के घाट उतार दिया.